G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarh

संदिग्ध हालात में दो साधुओं की मौत: तीसरे की हालत गंभीर, चाय पीने के बाद बिगड़ी हालत, जहर देकर मारने का आरोप

मथुरा। मथुरा जिले के थाना गोवर्धन क्षेत्र में गिरिराज बाग के पीछे स्थित आश्रम में शनिवार की सुबह संदिग्ध हालत में दो साधुओं की मौत हो गई, जबकि एक साधु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साधुओं की हालत चाय पीने के बाद बिगड़ी। आश्रम में साधुओं की मौत की खबर पर प्रशासन में खलबली मच गई। जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने आश्रम में जांच की।

गिरिराज बाग के पीछे बने आश्रम में तीन साधु गोपाल दास (55) निवासी गांव दलौता, वृंदावन, श्याम सुंदर दास (60) निवासी गांव पेंठा गोवर्धन और रामबाबू दास (60) निवासी कसबा गोवर्धन रहते थे। तीनों पिछले एक साल से आश्रम में रहकर भजन साधना कर रहे थे।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे आश्रम  में चाय पीने के बाद तीनों साधुओं की तबियत बिगड़ गई।

तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गोपाल दास और श्याम सुंदर दास को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रामबाबू दास की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गोपाल दास के भाई टीकम ने साधुओं को जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। टीकम का कहना है कि जब वह आश्रम में पहुंचे तो जहरीली दवाइयों की बदबू आ रही थी।

उधर, आश्रम में दो साधुओं की मौत की खबर मिलने पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी आश्रम में जांच की।

टीम ने आश्रम में मिले खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। चाय में मिलाए गए दूध तथा अन्य सामान के भी नमूने लिए हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page