G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

श्रीमती समुंद सेवाराम कुर्रे जनपद अध्यक्ष हुये विभिन्न कार्यक्रम मे शामिल

कुण्डा :भाजपा मंडल कुण्डा में पं. दिनदयाल उपाध्याय जी के जयंती कार्यक्रम व जनपद उपाध्यक्ष तुलस कश्यप के यहां दशगात्र कार्यक्रम में श्रीमती समुंद सेवाराम कुर्रे अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया ने दशगात्र मे शामिल होकर परिवार वालों के साथ शोक व्यक्त किया साथ मे भाजपा मण्डल कुण्डा के नेता गण शामिल रहे। फिर भाजपा मंडल कुण्डा मे पं.दिनदयाल उपाध्याय जी के जयंती कार्यक्रम मे हुये शामिल।कार्यक्रम मे भाजपा मंडल अध्यक्ष ने उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा भारतीय राजनीति के पुरोधा, बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी और जनसंघ के संस्थापक पं. दीन दयाल उपाध्याय जी ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों के साथ उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया।

एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में दीन दयाल जी ने जो वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी वो आज देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है।

ऐसे महान देशभक्त की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन कार्यक्रम में मुकेश सिंह मण्डल अध्यक्ष,सेवाराम कुर्रे जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, कृष्णा चन्द्राकर महामंत्री,यशवंत चन्द्राकर जिला किसान नेता श्रीमती कुँवरिया चन्द्राकर महिला मोर्चा नेत्री,महेन्द्र घृतलहरे उपस्थित रहे !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page