शुरुआती हठ दिखाने के बाद आखिरकार माना नेपाल, गंडक बांध पर काम करने की दी इजाजत


Image Source : ANI/TWITTER
नई दिल्ली: शुरुआती हठ दिखाने के बाद आखिरकार नेपाल मान गया और उसने गंडक बांध के मरम्मत की इजाजत दे दी है। आज बिहार जल संसाधन विभाग की टीम मजदूरों के साथ बांध के उस हिस्से में पहुंची जहां नेपाल ने मरम्मत कार्य रोक दिया था। दोनों देशों के बीच सहमति के बाद मरम्मत का काम शुरू हुआ। बगहा के एसडीएम ने बताया कि करीब 50 मजदूरों को जाने की इजाजत दी गई है और अधिक की जरूरत होगी तो भेजा जाएगा, इस संबंध में हमलोग बातचीत कर रहे हैं।
दरअसल, दोनों देशों के बीच गंडक नदी पर बने डैम के नेपाल वाले हिस्से में मरम्मत का काम होना है। लेकिन नेपाल ने अपने हिस्से में मरम्मत के काम की इजाजत नहीं दी। कल उसने मरम्मत का काम रोक दिया। इसके बाद बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा था कि नेपाल गंडक डैम के मरम्मत की इजाजत नहीं दे रहा है। संजय झा ने बताया था कि मरम्मत का काम ने मेन्स लैंड में लाल बेकैय नदी के पास होना था। लेकिन नेपाल ने कई स्थानों पर मरम्मत के काम को रोक दिया था। आखिरकार बातचीत के बाद नेपाल ने काम करने की इजाजत दी थी।