शुक्रवार को वापस लाए जाएंगे नेपाल में फंसे हरियाणा के 72 लोग, CM खट्टर का ऐलान


Image Source : PTI/FILE
चंडीगढ़: कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हुए हालातों के बीच पड़ोसी देश नेपाल में फंसे हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने उन लोगों को वहां से वापस लाने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार को उन्हें हरियाणा रोडवेज की बसों के जरिए लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट में लिखा, “नेपाल में फंसे हरियाणा के 72 लोगों को 29 मई (शुक्रवार) को नेपाल बॉर्डर से रोडवेज बसों के द्वारा हरियाणा लाया जाएगा। नागरिकों को सुरक्षित तरीके से लाने हेतु कल (गुरूवार) को नेपाल बॉर्डर के लिए बसें रवाना कर दी जाएंगी।”
नेपाल में फँसे हरियाणा के 72 लोगों को 29 मई (शुक्रवार) को नेपाल बॉर्डर से रोडवेज बसों के द्वारा हरियाणा लाया जायेगा।
नागरिकों को सुरक्षित तरीके से लाने हेतु कल ( गुरूवार) को नेपाल बॉर्डर के लिए बसें रवाना कर दी जाएंगी।
— CMO Haryana (@cmohry) May 27, 2020

