G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhGariaband

शिक्षकों के लिए ऑनलाईन प्राथमिकता क्रम हेतु तिथि निर्धारित

गरियाबंद : जिले में शिक्षक पद हेतु विगत वर्ष 09 मार्च 2019 को जारी विज्ञापन के तहत शिक्षक पद हेतु संभाग के प्राथमिकता का क्रम तथा सहायक शिक्षक पद हेतु जिले की प्राथमिकता का क्रम अभ्यर्थियों से आमंत्रित किये गये हैं। अभ्यर्थी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट ईडीयूपोर्टल डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर आॅनलाईन प्राथमिकता भर सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार शिक्षक (सभी विषय) के लिए 16 से 28 दिसम्बर 2020, सहायक शिक्षक (सभी विषय) हेतु 19 से 31 दिसम्बर 2020 तथा सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) हेतु 21 दिसम्बर 2020 से 02 जनवरी 2021 तक तिथि निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी को डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट ईडीयूपोर्टल डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर शिक्षक एवं सहायक शिक्षक प्राथमिकता भरने में किसी भी तरह की संशय की स्थिति में हेल्पडेस्क (+917000211667), (+917000860272) से संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 88 में सुविधा केन्द्र भी स्थापित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page