ChhattisgarhKabirdham
शहरी क्षेत्र कवर्धा के विभिन्न वार्डो में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया


कवर्धा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने शहरी क्षेत्र कवर्धा के विभिन्न वार्डो में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया है। वहीं नवीन कृषि उपज मंडी तालपुर शहरी क्षेत्र से लगे होने एवं सब्जी बाजार में अत्यधिक भीड़ होने के कारण संक्रमण के फैलने की अधिक संभावना है। ऐसी स्थिति में वर्तमान में थोक सब्जी बाजार, नवीन कृषि उपज मंडी तालपुर को एक सप्ताह के लिए 21 सितंबर से 27 सितंबर तक बंद करने आदेश जारी किया है।
