G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

वीडियो : स्वतंत्रता दिवस पर दुबई के बुर्जखलीफा की सलामी, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर लहराया तिरंगा

Burj Khalifa
Image Source : TWITTER

भारत आज अपनी आजादी की 74वीं सालगिरह सालगिरह मना रहा है। इस मौके पर पूरे देश में इमारतों को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। देश की आजादी का यह जश्न सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मनाया गया। आज का सबसे खास नजारा देखने को मिला संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में। जहां दुनिया की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलीफा तिरंगे रंग की रोशनी से लिपटा दिखाई दिया। 

इस मौके पर दुबई स्थित भारतीय कॉन्सुलेट ने ट्वीट कर बुर्ज खलीफा की तस्वीर साझा की और लिखा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा उंचा रहे हमारा। इसके साथ ही बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी तिरंगे में लिपटी इमारत का वीडियो जारी किया गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page