G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी भव्य जागरूकता रैली

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने नागरिकों, विद्यार्थियों एवं अधिकारियों से की सहभागिता की अपील

कवर्धा, 06 जून 2026। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 07 जून 2026, रविवार को प्रातः 6.30 बजे से आउटडोर स्टेडियम, कवर्धा में प्रारंभ होगा। साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न खेल संघों के खिलाड़ी, आम नागरिक, स्कूली विद्यार्थी, शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग ले सकते है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के सभी खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page