G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान पर नेपाल ने जताई आपत्ति, कहा- हमारे यहां पैदा हुए भगवान बुद्ध

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान पर नेपाल ने जताई आपत्ति, कहा- हमारे यहां पैदा हुए भगवान बुद्ध
Image Source : FILE

काठमांडू. भगवान राम को नेपाली बताने के बाद अब नेपाल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि  भगवान बुद्ध और महात्मा गांधी दो ऐसे भारतीय महापुरुष हैं जिन्हें दुनिया हमेशा याद रखती है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह ऐतिहासिक और पुरातात्विक साक्ष्यों से सिद्ध और सुस्थापित तथ्य है कि गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी, नेपाल में हुआ था। लुंबिनी, बुद्ध का जन्मस्थान, बौद्ध धर्म का उद्गम स्थल है, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि साल 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नेपाल यात्रा के दौरान नेपाल की संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि नेपाल वह देश है, जहां विश्व में शांति का प्रतीक बुद्ध का जन्म हुआ था।

नेपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि यह सच है कि बौद्ध धर्म नेपाल से निकलकर पूरी दुनिया में फैल गया। यह मामला संदेह और विवाद से परे है और इस तरह बहस का विषय नहीं हो सकता। पूरा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इससे अवगत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page