G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

विकास दुबे को लेकर नोएडा में अलर्ट, Noida Film City को छावनी में किया गया तब्दील

Kanpur Encounter Vikas Dubey latest news
Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली/लखनऊ/नोएडा। गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) को लेकर नोएडा में हाई अलर्ट जारी किया गया है। Noida Film City को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दिल्ली- NCR, नोएडा, हरियाणा और राजस्थान समेत कई जिलों की पुलिस अलर्ट पर है। राज्यों की सीमाएं सील कर वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे की लोकेशन लगभग-लगभग ट्रेस कर ली गई है। 

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार चल रहे विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। यूपी सरकार ने इस दौरान विकास दुबे पर इनाम भी बढ़ाकर 5 लाख घोषित कर दिया है। वहीं विकास दुबे के अलावा उसकी पत्नी रिचा दुबे भी फरार चल रही है, पुलिस उसकी भी तलाश में है। साथ ही आज चौबेपुर थाने के निलंबित एसओ विनय तिवारी को यूपी एसटीएफ ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। कानपुर एनकाउंटर मामले में चौकी प्रभारी केके शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि, आज ही विकास दुबे गैंग के 3 लोगों को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। फरीदाबाद कोर्ट ने विकास दुबे के साथी प्रभात उर्फ कार्तिकेय को 24 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर पुलिस को सौंप दिया है।वहीं प्रभात को यूपी एसटीएफ ले गई है। अंकुर और श्रवण को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अंकुर और श्रवण को फरीदाबाद जेल में रखेंगे, क्योंकि उन्होंने पन्हा दी थी यहां के आरोपी है। श्रवण को जेल में क्वारंटीन की सुविधा मिलेगी। साथ ही पुलिस वालों का टेस्ट होगा जो इन तीनों को गिरफ्तार करके लाए थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page