G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे भी गिरफ्तार

विकास दुबे की पत्नी, बेटा और नौकर भी गिरफ्तार
Image Source : INDIA TV

लखनऊ. कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के बाद अब उसकी पत्नी ऋचा दुबे, और नौकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इन्हें लखनऊ में गिरफ्तार किया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, विकास की पत्नी घर के बग़ल में ख़ाली प्लॉट में, जिसमें पानी भरा था वहां खड़ी हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश पुलिस ने पांच लाख रुपये ईनाम वाले इस वांछित बदमाश को उसके दो साथियों के साथ आज सुबह को उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर से पकड़ा था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का एक दल बृहस्पतिवार को उज्जैन पहुंचा और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया है और पुलिस दल उसे सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश ले गया है।’’

इससे पहले, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि दुबे के साथ उसके दो साथियों बिट्टू और सुरेश को भी गिरफ्तार किया गया है और अब वह पुलिस की हिरासत में हैं। दुबे को गिरफ्तार करने के लिये उज्जैन पुलिस को बधाई देते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ”जिनको लगता है कि (उज्जैन में) महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है। विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई।”

वहीं, दुबे की गिरफ्तारी को प्रायोजित आत्मसमर्पण करार देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्वियज सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘यह तो उत्तरप्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए प्रायोजित सरेंडर लग रहा है। मेरी सूचना है कि मध्य प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के सौजन्य से यह संभव हुआ है।’’

पिछले शुक्रवार को विकास दुबे ने उसे पकड़ने गये एक पुलिस उपाधीक्षक सहित पुलिसकर्मियों के दल पर कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के बिकरु गांव में घात लगाकर हमला कर दिया था। इस गोलीबारी में आठ पुलिसकर्मी मारे गये थे। तब से विकास दुबे फरार था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page