G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

वन मंडल कवर्धा जिला कबीरधाम में हुई दो वन अधिकारियों की पदोन्नति

कवर्धा, 18 सितंबर 2020। वन संरक्षक दुर्ग वन वृत्त दुर्ग के द्वारा गठित डीपीसी कमेटी ने वन विभाग कवर्धा के दो वन अधिकारियों को पदोन्नत किया है। जारी आदेश में श्री राजकुमार यादव वनरक्षक को वनपाल पद पर पदोन्नत किया गया एवं श्री अय्यूब खान वनपाल को उपवन क्षेत्रपाल पद पर पदोन्नत किया गया। वन मंडल अधिकारी के कार्यालय में दोनों वन अधिकारियों की पदोन्नति उपरांत शुक्रवार को अलंकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों वन अधिकारियों को वन मंडल अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने स्टार लगा कर सम्मानित किया। अलंकरण समारोह के अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर, अधीक्षक भोरमदेव वन्य प्राणी अभ्यरण्य श्री मनोज कुमार शाह, उप वन मंडल अधिकारी पंडरिया श्री एमसी देशलहरा, परिक्षेत्राधिकारी कवर्धा श्री अंकित पांडे, डिपो ऑफिसर कवर्धा श्री लक्ष्मी नारायण सोनी, वन विभाग के कर्मचारी और लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page