G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarh

BREAKING: लॉकडाउन लगाने विचार कर रही सरकार, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए बड़े संकेत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में फिलहाल लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू की जरूरत नही है। अभी प्रदेश में कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा है कि जिस शहर, गांव, क्षेत्र में कोरोना मरीज ज्यादा मिल रहे हैं। उन्हें कंटेनमेंट जोन बनाया जा सकता है, जिसका निर्णय कलेक्टर लेंगे। फिलहाल अभी मैनपाट में इस तरह की स्थिति बनती नजर आ रही है।

बता दें कि आज सीएम भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से पीएम मोदी की मुख्यमंत्री की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। बैठक में विभिन्न प्रदेशों में कोरोना संक्रमण से रोकथाम और बचाव के उपायों की समीक्षा की गई और निकट भविष्य में आने वाले वैक्सिन लगाने के लिए तैयारियों और कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया गया।

सीएम बघेल ने बैठक में बताया कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति काबू में है। सीएम ने कहा कि प्रतिदिन 23 हजार टेस्टिंग ​हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पहले कोरोना का संक्रमण नही था। बाद में कुछ बढ़ा है। यहां मितानिनों ने कोरोना संक्रमण रोकथाम में अच्छा कार्य किया है। अस्पतालों में आक्सीजन की सुविधा वाले बेड और आईसीयू बेड की संख्या में वृद्धि की गई है। सभी मेडिकल कॉलेजों में आरटीपीसीआर की सुविधा है। टेस्टिंग के लिए चार नये लैब स्थापित किए गए हैं। माह अक्टूबर के बाद कोरोना के नये केसो में गिरावट हुई है।

कोरोना के केसो में 50 प्रतिशत की कमी आई है। टेस्टिंग में कोई कमी नही की गई है। उन्होंने बताया कि माह जुलाई में प्रदेश में पाजिटीव केस 4 प्रतिशत थे, अगस्त में 8 प्रतिशत, सितम्बर में 15 प्रतिशत, अक्टूबर में 10.5 प्रतिशत, नवम्बर में 7 प्रतिशत मिले हैं। माह अक्टूबर-नवम्बर में मृत्युदर एक प्रतिशत रही।

सीएम बघेल ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले कोरोना का मामला बहुत कम था, लेकिन बाहर से आने वालें लोगों के कारण कोरोना का ग्राफ बढ़ा। उन्होंने कहा कि अब तक 3 लाख टेस्ट हुए हैं। मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन प्लॉट लगाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page