रेल की पटरियों पर दौड़ा 2.8 किलोमीटर लंबा ‘शेषनाग’, रेलवे ने रचा इतिहास


Image Source : TWITTER
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने आज एक नया इतिहास रच दिया है। कोरोना संकट के बीच भारतीय रेलवे ने अब तक की सबसे लंबी मालगाड़ी का सफलता पूर्वक संचालन किया। खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। रेल मंत्री ने लिखा कि “ रेलवे द्वारा देश में रिकॉर्ड 2.8 किलोमीटर लंबी मालगाड़ी का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। 4 ट्रेनो को जोड़कर शेषनाग नाम से मालगाड़ी चलाने का यह प्रयोग सफल रहा” रेल मंत्री ने इसके साथ एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें ये मालगाड़ी एक स्टेशन से गुजरती दिखाई दे रही है।
रेलवे द्वारा देश में रेकार्ड 2.8 किमी लंबी मालगाड़ी का सफलतापूर्वक परिचालन किया गया। 4 ट्रेनों को जोड़कर शेषनाग नाम से मालगाड़ी चलाने का यह प्रयोग सफल रहा।
इससे एक बार में अधिक सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जा सकता है। pic.twitter.com/FgQocG00La
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 2, 2020
रेल मंत्री के मुताबिक इस विशेष मालगाड़ी को नागपुर से कोरबा के बीच चलाया गया है। इसमें 4 ट्रेन को जोड़ा गया जिसमें कुल 251 वैगन लगाए गए थे। उन्होने कहा कि इस तरह इस प्रयोग के सफल होने के बाद मालगाड़ी की मदद से एक जगह से दूसरी जगह सामान को लाने ले जाने में काफी फायदा मिलेगा। इस तरह एक बार में ही काफी अधिक सामान को भेजा जा सकेगा जिसमें समय और लागत बचाने में मदद मिलेगी।
शेषनाग Running on Track: Boosting freight transportation, Railways has run 251 wagons with 4 trains combined together, totalling to 2.8 km, between Nagpur & Korba. pic.twitter.com/UYrau3pfbi
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 2, 2020