ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

रूपेन्द्र जायसवाल बने डड़सेना कलार समाज के नए जिलाध्यक्ष, राजपुर में हुए निर्वाचन के बाद तुरंत जारी की अपनी नई कार्यकारिणी

रूपेन्द्र जायसवाल बने डड़सेना कलार समाज के नए जिलाध्यक्ष, राजपुर में हुए निर्वाचन के बाद तुरंत जारी की अपनी नई कार्यकारिणी।

कवर्धा: छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के कबीरधाम जिला के पदाधिकारियों के चुनाव का आयोजन शनिवार, 20 मार्च को समाज के सहसपुर लोहारा परिक्षेत्र के ग्राम राजपुर में आयोजित किया गया। समाज के जिला स्तरीय बैठक व सामाजिक चुनाव प्रक्रिया में मतदान के जरिए समाज ने रूपेन्द्र जायसवाल को अपना नया जिलाध्यक्ष चुना है। मतदान की प्रक्रिया में कुल 313 मतों में से 247 ने मतदान किया। इसमें 202 मत लेकर रूपेन्द्र जायसवाल विजयी रहे। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी महेन्द्र जायसवाल को 45 वोट मिले। इससे पहले रूपेन्द्र जायसवाल समाज में जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाल रहे थे।अवध, आत्माराम, गजेन्द्र व खेलूराम बने उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष बनने के बाद रूपेन्द्र जायसवाल ने सामाजिक सहमति के आधार पर तुरंत अपनी कार्यकारिणी भी घोषित की, ताकि समाज के विकास की दिशा में बिना देर किए कार्य प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने संरक्षक के रूप में पूर्व अध्यक्ष गुलाब राम जायसवाल, रमेश जायसवाल, विष्णु जायसवाल, धनीराम जायसवाल, डॉ. रामकुमार सिन्हा, डॉ. नवल जायसवाल व गणेश जायसवाल को स्थान दिया है। वहीं अवधराम जायसवाल,आत्माराम जायसवाल, गजेन्द्र सिन्हा व खेलूराम जायसवाल जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। उमराव डड़सेना को महामंत्री, श्रवण सिन्हा को जिला सचिव, रोहित जायसवाल को कोषाध्यक्ष व पूनाराम जायसवाल को छात्रावास प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी का नाम सामने आने के बाद समाज के सहसपुर लोहारा परिक्षेत्र ने निर्णय लेते हुए लोहारा परिक्षेत्र में वर्तमान में कार्य कर रही टीम को ही आगे भी काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस टीम में सिर्फ सचिव के रूप में एक ही पद पर परिवर्तन किया गया है। इनमें संरक्षक कार्तिक सिन्हा, बंशीराम सिन्ही, भुजनूराम सिन्हा, डोगरूराम सिन्हा, सुखनंदन सिन्हा, भारत जायसवाल, गणेश सिन्हा, रामनिहोरा डड़सेना, पूनाराम डड़सेना, चिंताराम सिन्हा, काशी सिन्हा, नारायण सिन्हा समेत अध्यक्ष के रूप में श्यामलाल जायसवाल, उपाध्यक्ष गणेशराम सिन्हा, जिवराखन सिन्हा, गोकुल सिन्हा, प्रकाश जायसवाल, सचिव संजय सिन्हा, सह सचिव दयालू सिन्हा व परषोत्तम, कोषाध्यक्ष दिवाकर डड़सेना, महामंत्री अमृत सिन्हा, युवा प्रमुख निहोरा जायसवाल, उपाध्यक्ष कमलेश सिन्हा व भागवत राम सिन्हा शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page