G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

राहुल गांधी 10 बजे करेंगे कोरोना से जंग में शामिल नर्सों से बात, ‘डॉक्टर्स डे’ पर स्वास्थ्य कर्मियों को किया सलाम

Rahul Gandhi
Image Source : FILE

आज 1 जुलाई यानि कि डॉक्टर्स डे है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोविड से लड़ाई में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया है। इसी के साथ ही आज सुबह 10 बजे राहुल गांधी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दुनिया भर में कोरोना संकट के बीच लोगों की सेवा कर रही नर्सों से बातचीत करेंगे। इस बातचीत का प्रसारण राहुल गांधी के ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। 

डॉक्टर्स डे पर ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि मैं कोविड 19 के मुश्किल दौर में आशा की प्रेरणा जगाने वाले समर्पित स्वास्थकर्मियों का आभारी हूं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने बताया कि आज सुबह 10 बजे वे कोविड संकट के बारे में 4 समर्पित नर्सों के साथ वे बातचीत करेंगे। यहां नर्सों से वे ये जानने की कोशिश करेंगे कि हमें इस गंभीर बीमारी के बीच कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page