G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला, कहा- नए कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बनाएंगे

नई दिल्ली: मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए कृषि विधेयक कानून को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कई राज्यों में किसानों के सड़कों पर उतकर आंदोलन भी किया है। वहीं दूसरी ओर इस कानून को लेकर देश के सियासी गलियारों में भी गहमागहमी मची हुई है। इस कानून को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में आज भी उन्होंने ट्वीट कर मोदी सरकार पर करारा प्रहार किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि नए कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बनाएंगे।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि एक ग़लत GST ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSMEs) को नष्ट कर दिया। अब नए कृषि क़ानून हमारे किसानों को ग़ुलाम बनाएंगे।

इससे पहले बीते रविवार को भी राहुल गांधी ने कृषि विधेयक के विरोध में ट्वीट कर लिखा था कि जो किसान धरती से सोना उगाता है, मोदी सरकार का घमंड उसे ख़ून के आंसू रुलाता है। राज्यसभा में आज जिस तरह कृषि विधेयक के रूप में सरकार ने किसानों के ख़िलाफ़ मौत का फ़रमान निकाला, उससे लोकतंत्र शर्मिंदा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page