BastarChhattisgarh

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों को मिला रोजगार के अवसरदो वर्षों में बस्तर जिले के समूहों को बैंक लिंकेज के रूप में 129 करोड़ 46 लाख 91 हजार रूपये वित्तीय सहायता राशि प्रदाय

News Ad Slider
Advertisement

बस्तर : प्रदेश सरकार के दो साल पूरे हो गए इस दौरान बस्तर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों को आजीविका गतिविधि से जोड़कर उनके आर्थिक विकास के कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के स्व- सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार के अवसर दिया गया।

महिला समूह बस्तर जिले के 7 विकासखण्ड के 400 गांव मे 40 हजार परिवार संवहनीय कृषि आधारित आजीविका गतिविधि के रूप मे कतार विधि,श्रीविधि, साग सब्जी खेती, किचन गार्डन जैविक खाद् के माध्यम से किया जा रहा है जिससे प्रति परिवार के द्वारा सब्जी का स्वयं उपयोग कर बाजार में बेची जाती है और इनसे परिवार को प्रति माह दो से 12 हजार तक आय प्राप्त करती है।इसके अलावा गैर कृषि आधारित आजीविका के रूप में सामूहिक एवं व्यक्तिगत व्यवसाय के माध्यम से समूह से जुड़े परिवार के द्वारा आजीविका गतिविधि के रूप में सीमेंट एवं लाल ईट का निर्माण,फैनिसिंग पोल निर्माण का कार्य, चैन फेनसिंग लिंक का कार्य, काजू संग्रहण सह प्रोसेंसिंग,साबुन निर्माण,सर्फ निर्माण, मिठाई डब्बा निर्माण, मध्याह्न भोजन का संचालन,राशन दुकान का संचालन, पोषण युक्त मूंगफल्ली का लडडू,फेस मॉस्क का निर्माण,मिटटी जॉच बैग का निर्माण,दोना पत्तल,आचार, पापड,बडी,अगर बत्ती,राईस मिल संचालन, मसाला निर्माण, मुर्रा निर्माण, 52 समूहों द्वारा रेडी टू ईट का संचालन,शिशल जूट बैग निर्माण, बेल मेटल निर्माण, बांस कला एवं तूम्बा आर्ट, टेराकोटा, हथ करघा, वनो औषिधी चूर्ण,साप्ताहिक हाट बाजार का संचालन, बिहान बाजार, आमचो एवं हरिहर बस्तर का संचालन, वनोपज सग्रहण सह विपणन, व्यक्तिगत किराना एवं स्टेशनरी, मोबाईल सायकल, मोटर साईकिल, चिकन शाप,इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रशियन, चप्पल, फोटोकापी, हार्डवेयर, ब्यूटी पार्लर,फैंसी दुकान, फर्नीचर दुकान, बर्तन दुकान, मछली जाल बनाना, फल दुकान, सब्जी दुकान, गल्ला धंधा, मशरूम उत्पादन, मत्स्य पालन और विक्रय, वर्मी खाद् बनाना और विक्रय जैसे काम कर रही है।

दो वर्ष में महिला समूहों का वित्तीय समावेश देखे तो विगत दो वर्षों मे रिवालिंग फण्ड 15 हजार रूपये के मान से 1807 समूह को 2 करोड़ 71 लाख रुपए दिये जा चुके है। सामुदायिक निवेश कोष में विगत दो वर्षों मे रिवालिंग फण्ड 60 हजार रूपये के मान से अब तक 610 समूहों 3 करोड़ 66 लाख 66 हजार रूपये दिया गया है। बैंक लिंकेज के तहत विगत दो वर्षों मे रिवालिंग बैंक लिंकेज प्रथम, द्वितीय, तृतीय डोज कुल 6510 समूह को कुल 123 करोड़ 09 लाख 20 हजार रू. बैकलिंकेज के रूप मे प्रदाय किये गये है अर्थात् कुल 129 करोड़ 46 लाख 91 हजार रूपये वित्तीय सहायता राशि प्रदाय किए गए है।
बकावंड की माँ वैभव लक्ष्मी समूह की गीता वैष्णव ने बताया की समूह से जुड़ने से पूर्व उसके पास घरेलू कार्य के अलावा कोई काम नहीं था, स्व सहायता समूह से जुड़ कर आचार, पापड़, बड़ी बनाने का काम करने लगी। इन उत्पादों का निर्माण घर से भी कर सकते है जिसे हम बाजार में बेचते है या कोई घर से भी ख़रीद सकता है यदि कोई इन उत्पादों का ऑर्डर देता है तो भी समूह द्वारा बनाया जाता है। इन सामग्रियों के बिक्री से हमें लागत से अधिक आमदनी हुई है।जिसे समूह के सभी सदस्यों को आर्थिक लाभ हुआ है इसके लिए शासन- प्रशासन का आभार।

इसी प्रकार ग्राम चितलूर की चंद्रिका ठाकुर ने बताया कि माँ लक्ष्मी स्व- सहायता समूह के द्वारा चैनलिंक फेंनसिंग पोल सामानों का निर्माण कर ग्राम पंचायत, स्कूल शिक्षा विभाग और अन्य प्राइवेट व्यक्तियों को बेचा जाता है । अब तक समूह द्वारा 135 क्विंटल तार बना कर लगभग 8 लाख 75 हजार रुपए की बिक्री किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page