G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

रायपुर : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की है।

बता दें की मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है, कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हमें विभिन्न परिस्थितियों में जीवन जीने की सीख देती हैं। उनके उपदेश जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक हैं और दुविधा की स्थिति में सही निर्णय की राह दिखाते हैं। श्रीकृष्ण ने फल की चिन्ता ना करते हुए हमें कर्म करने की शिक्षा दी है। उनकी शिक्षाएं सदा सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरूद्ध खड़े होने के लिए प्रेरित करती है। इसी के साथ ही राज्यपाल उइके ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भागवद् गीता के माध्यम से मानव को जीने की सही राह दिखाई हैं। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश जनमानस के लिए युगों-युगों से पथ प्रदर्शक रहा है। भगवान श्रीकृष्ण का उपदेश आज भी प्रासंगिक है। यह हमें कर्म एवं ज्ञान का पथ दिखाता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page