G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Entertainment

‘रामायण’ के राम अरुण गोविल ने बताया कौन सा रिश्ता होता है सबसे मजबूत

अरुण गोविल
Image Source : TWITTER

मुंबई: मशहूर अभिनेता अरुण गोविल ने दूरदर्शन के सुप्रसिद्ध शो रामायण में राम की भूमिका निभाई और आज भी लोग अरुण गोविल में श्रीराम का चेहरा ही देखते हैं। अरुण गोविल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। अक्सर वो खूबसूरत ज्ञानवर्धक बातें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। आज अरुण गोविल ने लिखा है-

“रिश्ते अगर दिल में हों तो तोड़ने से भी नहीं टूटते,

और अगर दिमाग में हों तो जोड़ने से भी नहीं जुड़ते।”

लोग इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। आइए देखते हैं इससे पहले अरुण गोविल अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर क्या लिखा…

हारे हुए की सलाह 
जीते हुए का अनुभव 
और स्वयं की बुद्धि 
इंसान को कभी हारने नहीं देते हैं…

जीवन वीणा की तरह है, ढंग से बजाना आ जाए तो आनंद ही आनंद है।

प्रसन्नता वो औषधि है जो दुनियां के किसी बाजार में नहीं सिर्फ अपने अन्दर ही मिलती है।

धन से नहीं मन से अमीर बनें,  क्योंकि मन्दिर में स्वर्ण कलश भले लगे हों लेकिन नतमस्तक मन्दिर की सीढ़ियों पर ही होना पड़ता है।

12 जनवरी 1958 को मेरठ में पैदा हुए अरुण गोविल 62 साल के हैं। अरुण रामायण, उत्तर रामायण के अलावा विक्रम बेताल सीरियल में भी नजर आए थे। हिम्मतवाला, सावन को आने दो, पहेली, सांच को आंच जैसी फिल्मों में भी अरुण गोविल अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं। अरुण ने साउथ में भी फिल्में की हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page