G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipur

राज्य स्वच्छता पुरस्कार 2020 के विजेता 19 नवम्बर को होंगे सम्मानित एवं पुरस्कृत

रायपुर: 19 नवम्बर विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर राज्य स्वच्छता पुरस्कार 2020 के अंतर्गत 18 कैटेगरी के विजेताओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव 19 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित वर्चुअल सम्मान समारोह में स्वच्छता पुरस्कार के विजेताओं को ट्रॉफी, सम्मान पत्र एवं 4 करोड़ 35 लाख रूपए की राशि बतौर पुरस्कार प्रदान करेंगे। 
    उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 25 जुलाई 2020 से 02 अक्टूबर 2020 तक राज्य स्वच्छता पुरस्कार 2020 के अंतर्गत स्वच्छता के 18 केटेगरी में आवेदन आमंत्रित किये गये थे। स्वच्छ सुंदर शौचालय पुरस्कार, स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेग्रिगेशन शेड पुरस्कार, एम.एच.एम. युक्त ग्राम पंचायत पुरस्कार, उत्कृष्ट निबंध सृजन प्रतियोगिता, उत्कृष्ट नारा लेखन प्रतियोगिता, दीवार लेखन प्रतियोगिता, प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत पुरस्कार, उत्कृष्ट स्वच्छाग्रही समूह पुरस्कार, उत्कृष्ट बायोगैस संयंत्र पुरस्कार, उत्कृष्ट सामुदायिक शौचालय (दिव्यांगजन पायलट प्रोजेक्ट), सामुदायिक शौचालय के उत्कृष्ट ड्राईंग डिजाईन प्रतियोगिता, सेग्रिगेशन शेड के उत्कृष्ट ड्राईंग डिजाईन प्रतियोगिता, गांव को स्वच्छ कैसे रखा जाये – बेस्ट वर्किंग प्लान, ग्रामीण स्वच्छता के संबंध में नवाचार का सुझाव, ग्राम पंचायत ओ.डी.एफ. स्थायित्व पुरस्कार, विकासखण्ड ओ.डी.एफ. स्थायित्व पुरस्कार एवं जिला ओ.डी.एफ. स्थायित्व पुरस्कार। 
    उक्त सभी केटेगेरी में लगभग 3000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने अपनी प्रविष्टियां दी थी। सभी जिलों से प्राप्त उत्कृष्ट प्रविष्टियों को राज्य स्तरीय स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से सत्यापन कराया गया है, जिसके आधार पर विजेताओं का चयन किया गया है। सभी विजेताओं को 19 नवम्बर 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल रूप से सम्मानित किया जायेगा। विजेताओं को ट्रॉफी, सम्मान पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी।
    छत्तीसगढ़ राज्य में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हुई है। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को सर्वाधिक ओ.डी.एफ. प्लस गांव विकसित करने हेतु पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर 02 अक्टूबर 2020 को केन्द्रीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य साल दर साल स्वच्छता के नये आयाम गढ़ रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page