सांसद संतोष पांडेय ने पंडरिया क्षेत्र का किया दौरा, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व शोक संतप्त परिवारों से भेंटकर पूछा उनका हालचाल।

@apnews कवर्धा पंडरिया:राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने पंडरिया क्षेत्र का किया दौरा, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व शोक संतप्त परिवारों से भेंटकर पूछा उनका हालचाल।राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सन्तोष पांडेय जी पंडरिया आगमन हुआ, हमारे बेजुबाँ सेवा समिति के सेवा स्थल में पहुचकर जब उन्होंने देखा कि दुघर्टना में चोट लगे बंदर गौ माताओ, लावारिश गाय बछड़ो की सेवा को देख कर बहुत प्रसन्न हुए और हमारी समिति के सभी सदस्यों के निश्वार्थ सेवा के लिए तारीफ करते हुए बधाई दी। इसके बाद सांसद ने पंडरिया के रामलाल जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश कुर्रे, चंद्रकुमार सोनी, अमरनाथ धावलकर, परविंदर छाबड़ा, राजा खान, चंद्रवीर सिंह ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर, हिलकर सिंह चंदेल, विजय सोनी, गोल्डी यादव व स्वर्गीय सुशीला बंजारे के परिजनों से भेंटकर कर उनका हालचाल पूछा। इस दौरान पंडरिया के भाजपा मंडल गजपाल साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रज्ञेश तिवारी, नवलकिशोर पांडेय, चंद्रकुमार सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, पार्षद अनुराग ठाकुर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सोनू ठाकुर, रवीश ठाकुर, सुमित तिवारी, तेजप्रकाश तिवारी, नरोत्तम साहू सुमित तिवारी सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।