ChhattisgarhKabirdham

युवाओं के दम पर 2023 में पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी:अमित साहू

सैकड़ों बाइक रैली के साथ जगह-जगह भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष का ऐतिहासिक भव्य स्वागत

कवर्धा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के जिले में प्रथम आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया दशरंगपुर ,बिरकोना ,रानीसागर सोनपुरी ,रायपुर रोड बाईपास से स्वागत उपरांत भव्य बाइक रैली के साथ युवा मोर्चा का काफिला ठाकुर देवचौक गुरुतेग बहादुर सिंह चौक पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुद्वारा में मत्था टेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
तत्पश्चात बस स्टैंड सिग्नल चौक में शहीदों की मूर्ति पर माल्यार्पण, साहू छात्रावास के पास जिला साहू संघ के के द्वारा स्वागत अभिनंदन उपरांत मां कर्मा मंदिर में पूजा अर्चना की गई
तत्पश्चात रैली भाजपा कार्यालय पहुंचकर बैठक के रूप में तब्दील हुई

प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कबीरधाम क्रांति की भूमि है कवर्धा के किसान आंदोलन के कारण पिछले वर्ष प्रदेशभर के टोकनधारी किसानों का धान बिक पाया था कवर्धा के माटीपुत्र डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास की नया आयाम को गढा है भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार और कांग्रेस के कार्यकर्ता रेत से लेकर सारे अवैध कारोबार में लिप्त होकर प्रदेश में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिए हैं निश्चित रूप से हम 2023 में पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे

भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मै भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रदेश भर में प्रवास किया हूं और निश्चित रूप से कबीरधाम जिला युवा मोर्चा संगठन विस्तार और विपक्ष के रूप में विगत 4 सालों में ऐतिहासिक कार्य किया है गन्ना भुगतान से लेकर धान खरीदी और युवाओं की मुद्दों को लेकर भाजयुमो ने ऐतिहासिक आंदोलन कवर्धा में खड़ा किया था राज्य सरकार किसान और युवाओं के साथ छल कर रही है जहां किसानों से 2500 रु धान खरीदी की घोषणा करने के उपरांत आज भी किसानों को चौथा किस्त प्राप्त नहीं हुआ है

जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विपक्ष के रूप में निश्चित रूप से युवाओ और किसानों के साथ खड़ी है पिछले वर्ष की धान खरीदी मैं जिस प्रकार से कांग्रेस की सरकार ने किसानों को रुलाया है इसे देखते हुए हम अभी से जिलेभर के सोसायटीओं में किसानों के संपर्क में रहें सरकार धान खरीदी के नाम पर पंजीयन में जिस प्रकार से किसानों की रकबे को घटाया गया है यह दुखद है सरकार धान खरीदी के नाम पर किसानों को परेशान कर रही है

जिला भाजपा पूर्व अध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है जो अंत्योदय की लक्ष्य को लेकर कार्य करती है विपक्ष के रूप में नई पीढ़ी और युवाओं को अपने अपने क्षेत्रों में समस्याओं को लेकर जागरूक और संघर्ष करने आव्हान किया

भाजयुमो जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भूपेश सरकार और उनकी तानाशाह पुलिस प्रशासन से डरने वाली नहीं है जिले भर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के ऊपर पंडरिया कवर्धा सहित कई थानों में बलवा जैसे फर्जी मामले बनाकर कार्यकर्ताओं को जेल भेजने का प्रयास किया जा रहा है युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तानाशाह कांग्रेस सरकार से डरने के बजाय किसानों और युवाओं के मुद्दों को लेकर आगे भी उग्र रूप से सड़क पर संघर्ष करेगा

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला भाजपा मंडल महामंत्री जी गोपाल साहू कोषाध्यक्ष सीताराम साहू प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक जयप्रकाश यादव जी शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश चंद्रवंशी उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण साहू भुनेश्वर चंद्राकार जलेश्वर साहू रामचरण साहू युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रवि राजपूत खिलेश्वर साहू उमंग पांडे डॉ आनंद मिश्रा भुनेश्वर पटले पवन पटेल जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष महामंत्री शक्तिकेन्द्र संयोजक सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष और युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page