ChhattisgarhKabirdhamUncategorizedखास-खबर

मोर भुइयां फाउंडेशन द्वारा मनाया गया सावित्री बाई फुले की जयंती

कवर्धा: मोर भुइयां फाउंडेशन द्वारा मनाया गया सावित्री बाई फुले की जयंती

देश की प्रथम महिला शिक्षिका व 17 वर्ष की प्रथम महिला प्राध्यापिका का जन्मदिन पंडरिया में मनाया गया, इस उपलक्ष्य में नगर के समाजिक कार्यकर्ता व स्वच्छता अभियान समिति प्रमुख रामबती ने सभी को उनके विषय पर उनके जीवन मे बीते संघर्षों की कहानी और सारे समस्याओं के बाद भी जिस तरह से महिलाओं के विकास और सम्मान के लिए सावित्री बाई ने जो प्रयास किया उसके बारे में बताया गया, सावित्री बाई फुले ने अपने जीवन मे बाल विवाह, छुवा छूत जैसे कुप्रथा को समाप्त करने के लिए अथक प्रयास किया और पहली कन्या विद्यालय की स्थापना की उन्होंने महिलाओं को उनके हक दिलाने के लिए बहुत से संघर्षों के बाद भी हार नही मानी अंततः उनका प्रयास सफल रहा और आज समाज छुआछूत बाल विवाह जैसे कुप्रथा और महिलाओं को सम्मान देने में बहुत आगे है इस कार्यक्रम में रिया उपाध्याय,ममता बंजारे, सरिता यादव, पुनि,पूर्णिमा, दुर्गा,अनिता दुर्गा,रोशनी, प्रियेश शुक्ला, सुमित तिवारी सभी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page