महाराष्ट्र: विधान परिषद चुनाव में मौका न मिलने से भाजपा के कई बड़े नेता नाराज


Image Source : FILE
मुंबई. महाराष्ट्र में विधान परिषद के चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची जारी करते ही भाजपा के कई बड़े नेताओं की नाराजगी साफ देखी जा सकती है। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में मौका नहीं मिलने से एकनाथ खडसे नाराज हो गए हैं।
खडसे के अलावा महाराष्ट्र बीजेपी के दो और बड़े नेताओं को भी नहीं मिला मौका है। विनोद तावडे और पंकजा मुंडे को भी उम्मीद थी कि विधान परिषद चुनाव में उन्हें मौका मिलेगा लेकिन पार्टी ने उन्हें नजर अंदाज कर दिया है। भाजपा द्वारा जारी की गई सूची में दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को मौका दिया गया है।
भाजपा ने जिन नेताओं को टिकट दिया है उनमें गोपीचंद पडलकर (पूर्व VBA नेता), रणजीतसिंह मोहिते पाटील (पूर्व NCP नेता), प्रविण दटके और अजित गोपछडे के नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि 21 मई को महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव होने हैं।
महाराष्ट्र विधानपरिषद निवडणुकीसाठी भाजपाचे उमेदवार जाहीर.
सर्व उमेदवारांचे मनःपूर्वक अभिनंदन आणि शुभेच्छा ! @BJP4India declares candidates for Maharashtra Vidhan Parishad elections.
Congratulations to all the candidates and best wishes ! #mlcelection pic.twitter.com/sRU6er1FKC— भाजपा महाराष्ट्र (@BJP4Maharashtra) May 8, 2020