BIG NewsINDIATrending News
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6364 नए मामले, 198 लोगों की मौत


Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)
मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6364 मामले सामने आए हैं, जो एक दिन का सर्वाधिक है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर एक लाख 92 हजार 990 हो गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। विभाग ने कहा है कि प्रदेश में महामारी से 198 लोगों की मौत हो गई है जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 8376 हो गई है।
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दूसरी ओर सफल इलाज के बाद 3515 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर एक लाख चार हजार 687 हो गई है।
इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अब तक दस लाख 49 हजार 277 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में अब भी 79,927 लोगों का इलाज चल रहा है।