BIG NewsINDIATrending News

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 10320 नए केस, 265 मरीजों की मौत

Maharashtra Coronavirus cases till 31 July
Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 10,320 नए मरीज मिलने के साथ प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या 4,22,118 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के बयान के मुताबिक, इस घातक वायरस के कारण 265 लोगों की मौत के बाद प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 14,994 तक पहुंच गई। 

इस अवधि में संक्रमण मुक्त हुए 7,543 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिन्हें मिलाकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,56,158 हो गई है। बयान के मुताबिक, राज्य में अब संक्रमण से ठीक होने की दर 60.68 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 3.55 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 1,50,966 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, अब तक महाराष्ट्र में 21,30,098 नमूनों की जांच की गई है।

मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए, जिससे इलाके में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,556 पहुंच गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र से अब उपचाराधीन कोविड-19 मरीजों की संख्या 77 हो गई है।

उन्होंने बताया कि 2,228 मरीज पहले ही संक्रमण से उबर चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, नगर निकाय ने पिछले महीने से इस क्षेत्र में कोविड-19 से होने वाली मौतों (अगर हुई हो तो) का खुलासा करना बंद कर दिया है। 2.5 वर्ग किलोमीटर में फैले धारावी को एशिया की सबसे बड़ी झुग्गियों में से एक माना जाता है, जिसकी आबादी साढ़े छह लाख से अधिक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page