G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

मध्य प्रदेश में कौन-कौन बने मंत्री? ये रही कैबिनेट और राज्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश में कौन-कौन बने मंत्री? ये रही कैबिनेट और राज्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में आज होने जा रहे कैबिनेट विस्तार में कौन-कौन मंत्री बनने जा रहा है इसकी पूरी लिस्ट आ चुक है। लिस्ट में 20 कैबिनेट मंत्री और 8 राज्यमंत्रियों के नाम हैं। बुधवार को ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मध्य प्रदेश का अतीरिक्त प्रभार संभाला है और उन्होंने ही मंत्रियों को शपथ दिलाई है। कुल 28 मंत्रियों में 12 लोग ऐसे हैं जो कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं और उनमें 9 लोगों को ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक माना जाता है जबकि 3 अन्य ऐसे हैं जो अपने आप कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। 

वहीं भारतीय जनता पार्टी के पहले से सदस्य 16 लोग मंत्री बने हैं जिनमें 9 चेहरे नए हैं और 7 पुराने। गुरुवार सुबह सभी 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा चुकी है और जल्द ही विभागों का बंटवारा भी हो सकता है। 

कैबिनेट मंत्रियोें की लिस्ट

  1. गोपाल भार्गव
  2. विजय शाह
  3. जगदीश देवड़ा
  4. विसाहूलाल सिंह
  5. यशोधरा राजे सिंधिया
  6. भूपेंद्र सिंह
  7. एदलसिंह कसाना
  8. बृजेंद्र प्रताप सिंह
  9. विश्वास सारंग
  10. इमरती देवी
  11. प्रभुराम चौधरी
  12. महेंद्र सिंह सिसोदिया
  13. प्रद्युम्न सिंह तोमर
  14. प्रेम सिंह पटेल
  15. ओमप्रकाश सकलेचा
  16. उषा ठाकुर
  17. अरविंद भदौरिया
  18. मोहन यादव
  19. हरदीप सिंह डंग
  20. राज्यवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तिगांव

राज्यमंत्रियों की लिस्ट

  1. भरत सिंह कुशवाहा
  2. इंदर सिंह परमार
  3. रामखेलावन पटेल
  4. श्री राम किशोर कांवरे
  5. बृजेंद्र सिंह यादव
  6. गिर्राज डंडौतिया
  7. सुरेश धाकड़
  8. ओपीएस भदौरिया

कुल बनने वाले मंत्रियों में बीजेपी 7 पुराने दिग्गज हैं। वहीं, बीजेपी के 9 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे में 9 और कांग्रेस से भाजपा में आए 3 नेताओं को मंत्री बनाया गया है। इस परह से नए मंत्रिमंडल में कुल कांग्रेस से आने वाले और सिंधिया समर्थक कुल 12 नेताओं को जगह मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page