BIG NewsINDIATrending News

मध्य प्रदेश: उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, MLA प्रद्युम्न लोधी BJP में शामिल

मध्य प्रदेश: उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, MLA प्रद्युम्न लोधी BJP में शामिल
Image Source : ANI

भोपाल: मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बड़ा मलहरा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न लोधी ने विधायक पद से इस्तीफा देकर अब भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने पहले प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को इस्तीफा सौंपा, जिसे शर्मा ने मंजूर कर लिया।

इसके बाद लोधी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।मुख्यमंत्री चौहान से मिलने के बाद वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ऊमा भारती से मिले और फिर भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल हो गए।

लोधी के भाजपा में शामिल होने के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान भी वहां मौजूद रहे। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे। बता दें कि उपचुनाव से पहले लोधी का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है।

लोधी ने कहा कि वह बुंदेलखंड के विकास के लिए भाजपा में आए हैं। उन्होंने क्षेत्र विकास के लिए भाजपा की योजना की भी तारीफी की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकास के लिए भाजपा ने जो रोडमैप बनाया है उससे बुंदेलखंडवासियों को सुविधाएं मिलेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page