BIG NewsINDIATrending News

मध्यप्रदेश उप चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, एक और विधायक ने दिया त्यागपत्र

मध्यप्रदेश उप चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, एक और विधायक ने दिया त्यागपत्र
Image Source : INDIA TV

भोपाल. मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां नेपानगर से कांग्रेस की विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सुमित्रा देवी  के इस्तीफे की पुष्टि विधानसभा सचिवालय ने भी कर दी है। उपचुनाव से पहले विधायक सुमित्रा देवी का इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सुमित्रा देवी के इस्तीफे के साथ मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 90 हो गई है। अब राज्य में की 26 सीटें खाली हो गई है।

विधानसभा सत्र स्थगित

मध्य प्रदेश विधानसभा का 20 जुलाई से शुरू होने वाला पांच दिवसीय सत्र प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा की अध्यक्ष्ता में शुक्रवार को यहां सम्पन्न हुई सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा आदि उपस्थित थे। सूत्रों के अनुसार अब इस निर्णय को राज्यपाल के पास भेजा जाएगा और उनके अनुमोदन के बाद अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। यह सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई तक होना था, जिसमें बजट पास करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण शासकीय विधि विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किये जाने थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page