G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 57,584 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ, देश में रिकवरी रेट भी 72% के पार

coronavirus
Image Source : AP

कोरोना से जंग में भारत तेजी से बेहतर स्थिति में आ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के बलबूते तेजी से लोग इस बीमारी को मात देकर ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले भारत में एक दिन में सबसे अधिक 57,584 रिकवरी दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही देश में औसत रिकवरी रेट भी 72% से पार पहुंच गया है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 6,76,900 है जो कुल मामलों का केवल 25.57% है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों (रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक) के दौरान देश में संक्रमण से 941 मौतें हुईं, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 50,921 हो गया।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 57584 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 19,19,842 हो गई है। इसके साथ ही कोरोना वायरस से रिकवरी का रेट बढ़कर अब 72.50 प्रतिशत हो गया है जबकि भारत में मृत्य दर काफी हद तक घटी है। भारत में मृत्यु दर में तेजी से गिरावट आई है और इसके साथ ही यह अब 2% से भी नीचे पहुंच गई है। भारत सबसे कम मृत्य दर वाले देशों में से एक है।

बता दें कि भारत में रविवार को 7,31,697 कोरोना वायरस के टेस्ट किए गए हैं, जिसके साथ ही देश के भीतर कुल कोरोना वायरस के टेस्ट की संख्या तीन करोड़ के पार पहुंच गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि कल (16 अगस्त) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,00,41,400 टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,31,697 टेस्ट कल (16 अगस्त, रविवार) को किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page