भारतीय स्टेट बैंक शाखा गंडई में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़/गंडई पंडरिया : नाबार्ड के एफ आई एफ से सहायता प्राप्त एवं अग्रणी बैंक कार्यालय खैरागढ़ के तत्वाधान में भारतीय स्टेट बैंक शाखा गंडई में 10 मार्च को बैंक परिसर में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया।
वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में खैरागढ़ से आए राजकुमार प्रसाद (एफएलसी) ने बैंक खाता धारकों के साथ होने वाले फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट जैसी समस्याओं से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय स्टेट बैंक शाखा गंडई के शाखा प्रबंधक अशोक मृगेंद्र ने बढ़ती महंगाई के दौर में आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याओं या दुर्घटना की स्थिति में होने वाली खर्चे से बचने के लिए स्वास्थ्य बीमा करने की सलाह दी


