G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

बोड़ला कांग्रेसी कार्यकर्ता वृक्षारोपण कर मनाएंगे छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर का जन्मदिन

बोड़ला कांग्रेसी कार्यकर्ता वृक्षारोपण कर मनाएंगे छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर का जन्मदिन

बोड़ला कांग्रेसी कार्यकर्ता वृक्षारोपण कर मनाएंगे छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर का जन्मदिन

कवर्धा/बोड़ला :- छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के जन्मदिन के अवसर पर बोड़ला ब्लॉक के कांग्रेसी कार्यकर्ता वृक्षारोपण और गरीब बैगा आदिवासी भाई बहनों को भोजन करा कर मंत्री का जन्मदिन मनाएंगे।

यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पितांबर वर्मा और सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व में 24 अगस्त दिन मंगलवार को 12 बजे बोड़ला से चार किमो. दूर दलदली मार्ग ग्राम मांदीभाटा(ग्राम पंचायत भीरा) में बैगा आदिवासियों के बीच केक काटकर कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन मनाया जाएगा।

सरपंच संघ सचिव और बोड़ला ब्लॉक कांग्रेस के मीडिया प्रभारी गोरलाल चंद्रवंशी ने बताया कि 24 अगस्त दिन मंगलवार को कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का जन्मदिन है।जिसे हम सभी कार्यकर्ता आदिवासी वनांचल गांव में वृक्षारोपण कर मनाएंगे,इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता गण, वरिष्ठजन,ज़ोन,सेक्टर,वार्ड/ बूथ के प्रभारीगण , सम्मानित प्रदेश, जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, जिला पंचायत सदस्य जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच,नगर पालिका/ नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,पार्षद, पुर्व पार्षद ,पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई, सेवादल,किसान कांग्रेस,झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ,अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, मजदूर कांग्रेस इंटक, अनुसुचित जनजाति प्रकोष्ठ, मीडिया विभाग, एवं सभी प्रकोष्ठ के सभी सम्मानित सदस्यगण सादर आमंत्रित हैं। और उपस्थित सभी अतिथि गण एवं ग्रामीण जनों के लिए स्वल्पाहार भोजन व्यवस्था भी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page