बीजापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो नक्सली गिरफ्तार, इन पर थे लाखों रूपए के इनाम

बीजापुर : बीजापुर में एक बार फिर सुरक्षाबलों को सफलता मिली है। माओवादी विराधी अभियान के तहत सुरक्षबलों ने दो माओवादी को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें थाना बीजापुर एवं केरिपु 85वी बटालियन का सयुंक्त बल कोरचोली की ओर निकला था। जहां एक माओवादी को पकडऩे में सफलता हाथ लगी है। बताया जाता है कि माओवादी के विरूद्ध क्षेत्र के अलग-अलग थानों में हत्या, मारपीट, लूट, आगजनी, आम्र्स एक्ट सहित कुल 24 मामले दर्ज है। वहीं दूसरे मामले में थाना उसूर से जिला बल एवं केरिपु 229 नड़पल्ली, गलगम की ओर निकली थी । जहां गलगम से 1 माओवादी को पकड़ा गया। इस पर सामग्री लूट, मवेशी और मारपीट करने के मामले दर्ज थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सावनार से मद्देड़ एरिया कमेटी के एसीएम कोरसा दसरू उर्फ सुरेश पिता मासा उम्र 45 वर्ष निवासी सावनार थाना गंगालूर को पकडऩे में सफ लता अर्जित की गई । पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, मारपीट, लूट, आगजनी साहित आम्र्स एक्ट, लोक सम्पत्ति क्षति निवारण सहित कुल 24 अपराध पंजीबद्ध है । इसके अलावा जिले के थानों में इसके विरूद्ध कुल 17 स्थाई वारंट लंबित पाये गये। पकड़ा गया माओवादी मद्देड़ एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य है जो वर्ष 2006 से लगातार संगठन में सक्रिय है। छग शासन की ईनाम नीति के तहत् गिरफ्तार माओवादी के विरूद्ध 5 लाख का ईनाम घोषित है। वहीं पकड़े गये माओवादी को रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया ।
वहीं दूसरे मामले में थाना उसूर से जिला बल एवं केरिपु 229बल नड़पल्ली, गलगम की ओर निकली थी। जहां गलगम के पास 1 माओवादी सत्यम कटटम पिता चन्दरू उम्र 31 वर्ष निवासी स्कूलपारा गलगम को पकड़ा गया। जो थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत गलगम से ग्रामीण कटटम रामैया के घर से राशन सामग्री, बर्तन, मवेशी लूट कर ले जाने एवं मारपीट करने की घटना में शामिल था।

