BIG NewsINDIATrending News

बिहार से दिल्ली आ रही बस कन्नौज के पास दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत 18 घायल

Bihar Bus accident
Image Source : ANI

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के पास एक भीषण बस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पास हुई है। दुर्घटना में 18 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को कन्नौज के अस्पताल में भर्ती किया गया है।  बताया जा रहा है कि यह बस बिहार के दरभंगा से दिल्ली आ रही थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह दिल्ली आ रही बस एक अन्य वाहन से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में 5 यात्रियों ने दम तोड़ दिया वहीं 18 घायल बताए जा रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page