G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

बिहार में भारी बारिश और वज्रपात से 53 लोगों की मौत

बिहार में भारी बारिश और वज्रपात से 53 लोगों की मौत
Image Source : FILE

पटना: बिहार के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात से 53 लोगों की मौत हो गई है। बिहार के ज्यादतर जिलों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। बारिश के बीच बिजली गिरने से कुल 53 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के झुलसने की खबर है। जानकारी के मुताबिक गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सीवान समेत और भी कई शहरों में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की घटना हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में चक्रवाती हवाओं का असर बना हुआ है। वहीं, मानसून का असर 27 जून तक तराई क्षेत्रों में रहेगा। इस वजह से बिहार में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी।

चीनी दूतावास ने राजीव गांधी फाउंडेशन को फंडिंग की? बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने इससे पहले बताया था कि मानसून 13 जून को बिहार में प्रवेश कर गया था और 18 जून तक पूरे प्रदेश में बारिश हुई। उन्होंने कहा था कि इस साल बिहार में मानसून सामान्य रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page