G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

बिहार के CM नीतीश कुमार ने कराया कोरोना टेस्ट, विधान परिषद सभापति से मिले थे

बिहार के CM नीतीश कुमार ने कराया कोरोना टेस्ट
Image Source : FILE

पटना: बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपना कोविड 19 टेस्ट कराया। नीतीश कुमार कुछ दिन पहले विधान परिषद में एक कार्यक्रम में सभापति के साथ शामिल हुए थे। सूत्रों ने बताया कि जांच रिपोर्ट रविवार को आने की उम्मीद है। 

गौरतलब है कि पिछले सप्‍ताह 1 जुलाई (बुधवार) को ही सभी 9 नवनिर्वाचित एमएलसी सदस्यों को कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शपथ दिलाई थी। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश समेत कई नेता शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके साथ काम करने वाले सचिवों का सैम्पल लिया गया है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय चौधरी और उनके साथ काम करने वाले ने भी टेस्टिंग के लिए स्वॉब दिया है। 

पिछले सप्‍ताह 1 जुलाई (बुधवार) को सभी 9 नवनिर्वाचित एमएलसी सदस्यों को कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शपथ दिलाई थी। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश समेत कई नेता शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके साथ काम करने वाले सचिवों का सैम्पल लिया गया है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय चौधरी और उनके साथ काम करने वाले ने भी टेस्टिंग के लिए स्वॉब दिया है।

बिहार विधान परिषद के कार्यवाहक सभापति अवधेश नारायण सिंह कोरोना पॉजिटिव


अधिकारियों ने बताया कि नमूना यहां स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय के 15 कर्मचारियों के नमूने भी कोविड-19 जांच के लिए एकत्रित किये गए हैं। सूत्रों ने बताया कि जांच रिपोर्ट रविवार को आने की उम्मीद है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page