G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIA

बारहवीं पास युवक बना ब्लैकमेलर…100 महिलाओं का बनाया अश्लील फोटो…फिर…

छत्तीसगढ़ पुलिस और नोएडा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

दिल्ली में महिलाओं को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है. जो अब तक 100 महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका है. पुलिस के मुताबिक आरोपी महिलाओं के सोशल मीडिया अकाउंट से उनके फोटो निकालता फिर इस फोटो को मॉर्फ करता और फिर उन महिलाओं को ब्लैकमेल करना शुरू करता. पुलिस ने इस आरोपी को एक महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया है. कुछ दिन पहले मालवीय नगर थाने में एक महिला पहुंची और उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि एक शख्स उसे ब्लैकमेल कर रहा है. महिला ने पुलिस को बताया कि उस शख्स ने उनसे कहा कि उस उसके पास इस महिला की कुछ अश्लील तस्वीरें हैं. जिन्हें वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा अगर यह उसे पैसे नहीं देगी.

महिला का कहना था कि जो भी फोटो उसके पास हैं उसने सारी फोटो को मॉर्फ किया है. महिला की शिकायत पर मालवीय नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी. महिला ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने उनका एक सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया है और वहीं से उसने उनकी फोटो ली और फिर फोटो को मॉर्फ कर ब्लैकमेल करना शुरू किया है. आरोपी ने महिला से रुपयों की तो मांग की ही थी, साथ ही साथ सोशल मीडिया पर जो उनके कांटैक्ट थे उसके डिटेल भी मांग रहा था. पुलिस ने जब इस केस की जांच शुरू की तो पुलिस को पता लगा कि आरोपी कॉल करने के लिए ऐसे प्लेटफार्म का इस्तेमाल करता है जिससे कि वह ट्रैक ना हो सके. लेकिन पुलिस हैक किए गए सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ही आरोपी तक पहुंच गई और 29 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आने के बाद जब पुलिस ने सुमित से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी अब तक 100 महिलाओं को अपने ब्लैक मेलिंग का शिकार बना चुका है. इससे पहले आरोपी सुमित को छत्तीसगढ़ पुलिस और नोएडा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस के मुताबिक सुमित जिसकी उम्र करीब 26 साल है और वह बारहवीं तक पढ़ा है. उसने हैकिंग सीखी और उसके बाद यह सोशल मीडिया पर महिलाओं के अकाउंट हैक कर उनको ब्लैकमेल करने लगा. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फ़ोन जब्त कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page