G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Entertainment

बर्थडे स्पेशल: मुंबई की सड़कों पर पेन बेचते थे जॉनी लीवर, सुनील शेट्टी ने ऑफर की थी फिल्म

जॉनी लीवर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं
Image Source : INSTAGRAM: @FILMHISTORYPICS

हिंदी सिनेमा में कॉमेडी के बादशाह और अभिनेता जॉनी लीवर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें यूनिक स्टाइल में कॉमेडी एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने दीवाना मस्ताना और दूल्हे राजा जैसी फिल्मों जबरदस्त कॉमिक रोल निभाया है। वो 300 से ज्यादा फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके हैं। आइये उनके बर्थडे पर उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें जानते हैं…

जॉनी लीवर का जन्म एक तेलुगु क्रिश्चियन फैमिली में हुआ हुआ था। वो मुंबई के किंग सर्किल एरिया (धारावी) में पले बढ़े। उन्हें तेलुगु के अलावा हिंदी, मराठी, इंग्लिश भाषाओं का भी ज्ञान है। 

अभिनेता को आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। वो सिर्फ सातवीं कक्षा तक ही पढ़ पाए। घर की स्थिति देखकर उन्होंने काम करने का फैसला किया और मुंबई की सड़कों पर पेन बेचने लगे। 

जॉनी लीवर अपने पिता की कंपनी में कुछ सीनियर अधिकारियों की मिमिक्री करते थे। कुछ कर्मचारियों ने कहा कि वो जॉन राव नहीं, जॉनी लीवर हैं। इसके बाद जब जॉनी ने बॉलीवुड में सफलता हासिल की तो भी उन्होंने यही नाम इस्तेमाल किया। 

कॉमेडियन जॉनी लीवर ने म्यूजिकल शोज में स्टैंड अप कॉमेडी के तौर पर परफॉर्म करना शुरू किया। उन्होंने कई टूर भी किए, जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ 1982 का टूर उनके लिए काफी बड़ा रहा। इन्हीं शोज के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी ने उनके टैलेंट को पहचाना और उन्हें दर्द का रिश्ता फिल्म ऑफर की। 

जॉनी लीवर आज बॉलीवुड के कॉमेडी किंग हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page