बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के सामने दिया धरना


बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के सामने दिया धरना
कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के नियम का पालन करते हुए पश्चिम बंगाल टीएमसी ममता सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध!
भाजयुमो युवा नेता सागर साहू_ ने बताया जिस प्रकार से आज बंगाल मैं भाजपा कार्यालय को जलाया जा रहा है,भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना कर उनकी निर्मम हत्या कर उनकी मां बहनों के साथ घिनौना कृत्य कर उनकी हत्या की जा रही है, और उनको घर से बेघर होने पर मजबूर किया जा रहा है, हिंदुओं के गांव को जलाया जा रहा है जिससे बंगाल के आम जनता के मन में डर भय का माहौल बना हुआ है!
आज बंगाल की घटनाओं को देखकर कश्मीर पंडितों की याद दिलाती हैं, जो कश्मीर पंडितों के साथ हुआ था आज वह बंगाल की जनता के साथ हो रहा है जो लोगों को झकझोर के रख दिया है!
ऐसे समय मे बंगाल की जनता राष्ट्रपति जी से मांग करती है की तत्काल प्रभाव से ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए!
साथी सर्वोच्च न्यायालय इस मामले को संज्ञान में लेते हुए ममता सरकार उनके टीएमसी के गुंडों के खिलाफ सख्त से सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई कर उन को जेल में डालें!