G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarh

प्रभु यीशु के संदेश से मानव सेवा की मिलती है सीख। प्रेम ,दया, करुणा व परोपकार जीवन का आज भी मूलमंत्र- रेखचंद जैन

जगदलपुर : नगरीय निकाय व श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने  कैथोलिक चर्च लालबाग में कहा कि दीन-दुखियों व गरीबों की सेवा करने का भाव जो मेरे मन में आया वह प्रभु यीशु मसीह के प्राप्त प्रेरणा के बदौलत ही मुझमें आया और उनके बताए मार्गों पर चलने की कोशिश कर रहा हूं जिससे दिन -रात  यथासंभव उनकी सेवा कर रहा हूं वहीं विधायक व संसदीय सचिव के मुकाम पर पहुंचने में मसीह समुदाय के लोगों का प्यार व आर्शिवाद मूझे मिला जिसके लिए परिवार व कांग्रेस पार्टी की ओर से शुक्रिया अदा करता हूं। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाइयां क्लेसिया के प्रबुद्धजनों को दी। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। मसीह समुदाय ने भी गर्मजोशी से संसदीय सचिव व आये सभी लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
केक काटने के पूर्व क्रिसमस प्रार्थना सभा में सम्मिलित हुए और प्रभु यीशु के जन्म  पूर्व के लिए गाए गए कैरोल संगीत को भी उन्होंने सुना।शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक नगर के चर्चों में पहुंच कर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेसियों के साथ  शुभकामनाएं देने पहुंचे।

जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शांति नगर मेथोडिस्ट चर्च, संतोषी वार्ड के लुथरान चर्च, मारानाथा चर्च.बाईबिल मिशन चर्च   में मसीह समुदाय को क्रिसमस-डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा  प्रभु यीशु मसीह ने प्रेम  दया, करुणा परोपकार का जो संदेश दिया उसको आज के समय में आत्मसात करने की जरूरत है। बीती रात संसदीय सचिव की धर्मपत्नी श्रीमती संगीता जैन ,हेमु उपाध्याय, योगेश पानीग्राही, अवधेश झा, जीशान कुरैशी, अनिल जैन, अल्ताफ उल्ला खां, अजय बिसाई, प्रवीण जैन,विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, बिजेंद्र सिंह ठाकुर, अरुण गुप्ता, आनंद अग्रवाल व मनोज जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जनों के साथ देर रात प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत हुए।

इस दौरान शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, सभापति कविता साहू, दिनेश सिंह,सुशील मौर्य,विक्रम सिंह डांगी, सुखराम नाग, राजेश चौधरी, हेमु उपाध्याय, योगेश पानीग्राही, जीशान कुरैशी, शहनवाज खान,अम्बरीश सिंह ,महेश द्विवेदी, अम्माजी राव, अफरोज बेगम, गायत्री मगराज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page