ChhattisgarhRaipur
News Ad Slider
प्रदेश में आज 11 कोरोना मरीजों की मौत, 1045 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि


रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज 1045 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1570 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 11 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई।
आज 1045 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 74 हजार 324 हो गई है। वहीं अब तक 2 लाख 57 हजार 21 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 14 हजार 28 हो गई है।
