G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BastarChhattisgarh

पॉलिटेक्निक कॉलेज कांकेर में प्रवेश हेतु पंजीयन 26 एवं 27 दिसंबर को

उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय पाॅलीटेक्निक कांकेर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रथम वर्ष एवं लेटरल एंट्री द्वारा द्वितीय वर्ष के रिक्त सीटो में प्रवेश हेतु संस्था स्तरीय कांउसलिंग के तृतीय चरण के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेसन की प्रक्रिया 26 एवं 27 दिसंबर 2020 को की जाएगी। संस्था स्तर पर सीटों का आबंटन 30 दिसंबर को किया जायेगा। संस्था स्तर पर सीटो के आबंटन हेतु आवेदको को 30 दिसंबर प्रातः 11 बजे शासकीय पाॅलीटेक्निक कॉलेज कांकेर में उपस्थित होना अनिवार्य है। आबंटित सीट पर प्रवेश लेने की प्रक्रिया 30 एवं 31 दिसंबर को की जाएगी। वर्तमान में शासकीय पाॅलीटेक्निक कांकेर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एंव इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स संचालित है। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। संस्था स्तरीय प्रवेश संबंधी जानकारी हेतु प्रवेश प्रभारी (7000498599) एवं उप प्रवेश प्रभारी (9669605589) से संम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page