G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BijapurChhattisgarh

पिकनिक बनी मौत : छत्तीसगढ़ बड़ी खबर , 20 दोस्त पिकनिक मनाने गए , नदी में पलटी नाव, डूबने से दो सहेलियों की मौत

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बुधवार को नदी में डूबने से दो सहेलियों की मौत हो गई। हादसा जिले से करीब 20 किमी दूर मिंगचल नदी में नाव पलटने के कारण हुआ। दोनों सहेलियां सहित 20 दोस्त पिकनिक मनाने के लिए वहां गए थे। ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने दोनों के शवों को नदी से बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को 20 दोस्त पिकनिक मनाने के लिए जिले से करीब 20 किमी दूर जैवारम के नजदीक मिंगचल नदी के पास पिकनिक मनाने गए थे। इसमें नैमेड निवासी दो सहेलियां रीता वाचम और ज्योति ताती भी शामिल थीं। सभी लोग एक नाव में बैठकर नदी में घूम रहे थे। इसी दौरान अचानक से नाव पलट गई।

स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी भी मौके पर पहुंचे
नाव पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और बचाने का काम शुरू किया। इस दौरान दोनों लड़कियां नदी की गहराई में चली गईं और उनकी मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने दोनों के शवों को तलाश कर मशक्कत के बाद बाहर निकला। सूचना पर स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी भी मौके पर पहुंच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page