G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

पार्लियामेंट की एनेक्सी बिल्डिंग में लगी आग, 6वीं मंजिल से उठा धुआं

पार्लियामेंट की एनेक्सी बिल्डिंग में लगी आग, 6वीं मंजिल से उठा धुआं
Image Source : PTI

नई दिल्ली: पार्लियामेंट की एनेक्सी बिल्डिंग में आग लग गई। यह आग बिल्डिंग की 6वीं मंजिल पर लगी, जहां से धुआं उठने लगा। आग की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया। आग बुझाने में दमकल विभाग की 7 गाड़ियां और टीम जुटी थीं, जिनकी कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हालांकि, अभी आग के पुख्ता कारणों का पता नहीं चला है। दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि 7.30 बजे घटना के संबंध में कॉल आई थी। शक है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page