BIG NewsTrending News

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि, अब तक 25000 से ज्यादा लोग संक्रमित

Coronavirus cases in Pakistan
Image Source : AP

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 1,764 नये मामले सामने आने के बाद मरीजों की कुल संख्या 25,837 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 35 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 594 हो गई। उसने कहा कि अब तक इस वायरस से 7,530 लोग स्वस्थ हुए है। 

मंत्रालय ने कहा कि पंजाब में मरीजों की संख्या 10,033 है जबकि सिंध में 9,093, खैबर-पख्तूनख्वा में 3,956, बलूचिस्तान में 1,725, इस्लामाबाद 558, गिलगित-बाल्टिस्तान में 394 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 78 हैं। देश में अब तक 2,57,247 लोगों की जांच की गई है। पिछले 24 घंटे में 11,993 लोगों की जांच की गई है। 

कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के बावजूद सरकार ने बृहस्पतिवार को शनिवार से लॉकडाउन हटाना शुरू करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि देश में चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को हटाना शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि व्यवसाय और लोगों को हो रही समस्याओं के कारण यह निर्णय लिया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page