G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

Shihid afridi
Image Source : TWITTER/ SHAHID AFRIDI

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव मिले हैं जिससे वह इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने वाले पहले ‘हाई-प्रोफाइल’ क्रिकेटर बन गये हैं। 

अफरीदी ने ट्विटर पर खुद के कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘मैं गुरूवार से स्वस्थ्य महसूस नहीं कर रहा था, मेरे शरीर में बहुत दर्द हो रहा था। मैंने जांच करायी और दुर्भाग्य से मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं। जल्दी स्वस्थ होने की दुआओं की जरूरत है, इंशाअल्लाह। ’’ 

पाकिस्तान के लिये 1998 से 2018 के बीच खेलने वाले अफरीदी ने 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

आपको बता दें कि बता दें कोरोना महामारी के शुरु होने के बाद से ही अफरीदी पाकिस्तान में लगातार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे थे। वो अपनी टीम के साथ पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में राहत सामग्री पहुंचा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page