G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

पढना लिखना अभियान के तहत असाक्षरो को दी जायेगी शिक्षा

@APNEWS कवर्धा:पढना लिखना अभियान के तहत असाक्षरो को दी जायेगी शिक्षा

कवर्धा, 02 नवंबर 2020। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में पढना लिखना अभियान के तहत कबीरधाम जिले में 2020-21 हेतु 9 हजार असाक्षरो को साक्षर करने का लक्ष्य दिया गया हैं जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु समुह के असाक्षरो को बुनियादी साक्षरता प्रदान किया जाना हैं। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने जिले के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, विकास ख्ांड शिक्षा अधिकारी एवं विकास ख्ांड परियोजना अधिकारियो को पढ़ना लिखना अभियान के क्रियान्वयन हेतु ब्लाक स्तर, नगर स्तर एवं पंचायत स्तर तथा वार्ड स्तर पर समितियो का गठन करने तथा लक्ष्य अनुसार असाक्षरो का चिन्हांकन, स्वंमसेवी शिक्षकों अनुदेशको का चिन्हांकन एवं साक्षरता कक्षा संचालन के लिये केंद्र का निर्धारण करने के निर्देशित किया हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री के. एल. महिलांगे ने बताया कि इस अभियान में नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों, राष्ट्रीय एवं राज्य औसत से कम साक्षरता दर वाले जिलों अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बाहुल्य एवं अल्पसंख्यक जनसंख्या वाले जिलो को प्राथमिकता प्रदान किया गया हैं। योजना के तहत जिलें के 15 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र के असाक्षरो का चिन्हांकन सर्वें के माध्यम से किया जायेगा। असाक्षरो को अनुदेशक द्वारा स्वंमसेवी भावना से निःशुल्क पढ़ाया जाना हैं। स्वयंसेवी अनुदेशक द्वारा माह या इससे अधिक अवधि में 120 घंटो का शिक्षण दिया जायेगा। जिले में यह कार्यक्रम ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के संचालन के लिए जिला स्तर पर प्रशासकीय, कार्यकारी समिति एवं जिला साक्षरता केंद्र का गठन किया गया हैं। पढ़ना लिखना अभियान के मार्गदर्शिका अनुसार इस अभियान में सिविल सोसायटी, गैर सरकारी संगठन, कार्पारेट सोशल सेक्टर जिन्हें साक्षरता परियोजना में कार्य करने का अनुभव हो उनका भी सहयोग लिया जा सकता हैं। कार्यक्रम का क्रियान्वयन हेतु जिला परियोजाना अधिकारी के द्वारा संघन क्रियान्वयन किया जा रहा हैं, ताकि कार्य में और भी तेजी लाया जा सके। इस सम्पूर्ण गतिविधि की जानकारी परियोजना अधिकारी श्री टी.आर साहू के द्वारा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page