BIG NewsINDIATrending News

पटना: NMCH के अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा को हटाया गया

पटना: NMCH के अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा को हटाया गया
Image Source : INDIA TV

पटना: पटना के कोविड समर्पित हॉस्पिटल NMCH के अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉ. विनोद कुमार को NMCH का नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी किया गया है। 

NMCH से लगातार कोरोना मरीजों और उनके रिश्तेदारों की ओर से शिकायतें आ रही थी। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लग रहा था। अस्पताल के वार्ड में 2 से तीन दिन तक शव पड़े रहने की खबरें भी आ रही थी। 

आज इंडिया टीवी में आज की बात शो में भी यह दिखाया गया कि कैसे अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।

इसके बाद सरकार की ओर से NMCH के अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का आदेश जारी किया गया है। उनकी जगह डॉ. विनोद कुमार को NMCH का नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page