G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में BSF जवान को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में BSF जवान को गिरफ्तार किया
Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: पंजाब पुलिस ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले इस जवान के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। जवान के नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

जवान जम्मू के सांबा सेक्टर में बीएसएफ की एक इकाई के साथ तैनात था। उन्होंने बताया कि जवान के पास से एक पिस्तौल, 9 एमएम कैलिबर बंदूक के 80 कारतूस, 12 बोर राइफल के दो कारतूस, दो मैगजीन और तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। बीएसएफ पाकिस्तान के साथ लगती 3,300 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा की रक्षा में तैनात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page